Monday, May 31, 2010

गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध सुत्रपात


धर्मप्राण भारत के हरदे सम्राट ब्रह्रालीन अन्न्त श्री स्वामी श्री करपात्री जी  महाराज द्वारा संवंत २00१ में संस्थापित अक्षिल भारतवासीय धर्मसंघ ने अपने जन्मकाल से ही मॉ भारतीय के प्रतीक गो रक्षा पालन पूजा एंव संर्वधन को अपने प्रमुखा उद्देश्यो में स्थान दिया था। सन २१४६ में देश में कांग्रेस की अंतरिम  सरकार बनी । भारतीय जनता ने अपनी सरकार से गोहत्या के कलंक  को देश के मस्तक से मिटाने की मांग की। किंतु  सत्ताधारी  नेताओं ने पूर्व घोषणाओ की उपेक्षा कर धर्मप्राण भारत की इस मांग  को ठुकरा दिया।

सरकार की इस उपेक्षावर्ती  से देश के गोभक्त नेता एवं जागरूक जनता चिन्तित हो उठी। उन्हे इससे गहरा  आघात लगा। सन` १९४६ के दिसम्बर मास में देश के प्रमुख नगर बंबई श्रीलक्ष्मीचण्डी-महायज॔ के साथ ही अखिल भारतीय धर्मसंघ   के तत्वाधान में आयोजित विराट गोरक्षा सम्मेलन मे स्वामी करपात्री जी  ने देश के धार्मिक सामाजिक एंव राजनैतिक नेताओं एंव धर्मप्राण जनता का आह्रान किया। देश के सवोच्च धर्मपीठो के जगदगुरू शंकराचार्य संत महात्मा विद्वान राजा-महाराजा एंव सद`गहस्थो ने देश के समक्ष उपस्थित इस समस्या पर गम्भीर विचार मंथन किया। और सम्मेलन  में सर्वसम्मत  घोषणा की गयी कि गयी " सरकार से यह सम्मेलन अनुरोध करता है कि देश के सर्वविध कल्याण को ध्यान में रखते हुए भारतीय धर्म और संस्कृति के प्रतीक गोवंश की हत्या कानून द्वारा प्रतिबन्ध लगा दे। कदाचित सरकार ने अक्षया त्रतीय   २३ तदनुसार २८ अप्रैल  १९९८ तक सम्मेलन के अनुरोध पर ध्यान नही दिया तो अखिल भारतीय धर्म संघ देश की राजधानी दिल्ली मे सम्पुर्ण गो हत्याबंदी के लिए अंहिसात्मक सत्याग्रह प्रारम्भ कर देगा। उक्त घोषणा के पश्चात्  शिष्ट मण्डलो गो रक्षा सम्मेलनो जन सभाओ हस्ताक्षर आन्दोलन एवं स्मरण पत्रों  द्वारा सरकार के कर्ण धारो को गोहत्या बंदी की मॉग का औचित्य एवं अनिर्वायता समझाने की भरसक चेष्टा  की गयी; किंतु सरकार के कानपर जू तक नही रेंगी।

गोरक्षा - आन्दोलन का संक्षिप्त इतिहास


गोवंश सदैव से भारतीय धर्म कर्म एंव संस्कृति का मूलाधार रहा है। कृषि प्रधान देश होने से भारतीय अर्थव्यवस्था    का स्त्रोत  रहा है। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अमर सैनानियो-लोकमान्य तिलक महामना मालवीय गोखले  आदि ने  यह घोषणा की थी स्वराज्य मिलते ही गोवध तुरना बंन्द कराया जायगा। उपयुर्क्त नेताओं की घोषणाओ को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता को आशा थी कि अंग्रजी शासन चले जाने के साथ ही साथ गोहत्या का कलंक  भी इस देश से मिट जायगा। किन्तु वह आशा फलीभूत नहीं हुई। इसे देश का दुभार्ग्य ही कहा जायगा

स्वाधीनता सग्रामं और गौ रक्षा


मुस्लिम काल में छत्रपति  शिवाजी, महाराणा प्रताप, गुरुगोविन्दसिह आदि वीरो ने गो हत्या के कलंक  के विरुद्ध निरन्तर संघर्ष किया। शिवाजी ने बाल्यावस्था मे ही एक गोहत्या कसाई का वध कर गाय को मुक्त कर अपनी गोभक्ति का परिचय दिया। गुरु गोविन्दसिंहजी महाराज ने तो सिखपंथ की स्थापना ही गोघात का कलंक  मिटाने के उद्देश्य से की। उनहोने अपनी आराध्य देवी नेनोदेवी से एक वर मांगा था -गोघात का दुख जगत से मिटाउ॔। गुरु तेगबहादुर गुरु अजुर्नदेव आदि सिख गुरुओं के बलिदान हिन्दूधर्म तथा गौमाता की रक्षा के लिए हुए थे।

गौ सेवा की महिमा विष्णुधमोर्तरपुराणमे


विपत्ति  मे या कीचड मे फॅसी हुई या चोर तथा बाघ आदि के भय से व्याकुल गौ को क्लेश से मुक्त कर मनुष्य  अवमेधयज्ञ का फल प्राप्त करता है रुग्णावस्था मे गौओ को औषधि प्रदान करने से स्वंय मनुष्य  सभी रोगो से मुक्त हो जाता है गौओ को भय से मुक्त कर देनेपर मनुष्य  स्वय भी सभी भयो से मुक्त हो जाता हे चण्डाल के हाथ से गौको खरीद लेनेपर गोमेधयज्ञ का फल प्राप्त होता है तथा किसी अन्य के हाथ से गायको खरीदकर उसका पालन करन से गोपालक को गोमेधयज्ञका ही फल प्राप्त होता है। गौओ की शीत  तथा धूप से रक्षा करनेपर स्वर्ग की प्राप्ति  होती है। गौओ के उठने पर उठ जाय और बैठने पर बैठ जाय। गौओं के भोजन कर लेनेपर भोजन करे और जल पी लेने पर स्वय भी जल पीये। गो मूत्र् से स्नान करे और अपनी जीवन यात्रा  का गोदुग्ध पर अथवा गोमय से निस्रत जौ द्वारा निर्वाह करे । इसी का नाम गोव्रत है। 6 माह तक ऎसा करने वाले गोव्रती के सम्पुर्ण पाप सर्वथा नाश हो जाते है।

गौ सेवा का अनन्त फल


जो पुरुष गौओ की सेवा और सब प्रकार से उनका अनुगमन करता है |  गौए उसे अत्यन्त दुलर्भ वर प्रदान करती है। गौओ के साथ मनसे भी द्रोह न करे उन्हें  सदा सुख पहुचाए उनका यथोचित सत्कार करे ओर नमस्कार आदि  के द्वारा उनकी पूजा  करे। जो मनुष्य  जितेन्द्रिय और प्रसन्नचित्त  होकर नित्य गौओ की सेवा करता है वह समर्द्धि   का भागी होता है।

गौ भक्त के लिए कुछ भी दुलर्भ नही

गौ भक्त मनुय जिस जिस वस्तु की इच्छा करता है वह सब उसे प्राप्त होती है! स्त्रियों  में भी जो गौओं की भक्त हैं वे मनोवांछित कामनाएं प्राप्त कर लेती हैं! पुत्रार्थी   मनुष्य पुत्र पाता है और कन्यार्थी कन्या! धन चाहने वाले को धन और धर्म चाहने वाले को धर्म प्राप्त होता है! विद्यार्थी विद्या पाता है और सुखार्थी सुख! गौ भक्त के लिए यहां कुछ भी दुलर्भ नही है!

Saturday, May 15, 2010

हिन्दी लोकोक्तियों में गाय

भाषा और संस्कृति समाज का प्रतिबिम्ब है। इसके अध्ययन से सामाजिक संरचना का आभास लगाया जा सकता है। दरअसल, संस्कृति के विकास को ही भाषा दर्शाती है तथा इसके परिवर्तन को सही दिशा संस्कृति से मिलती है।

भिन्न-भिन्न प्रतीकों के माध्यम से संस्कृति के सभी तथ्यों को भाषा अपनी विशिष्ट शैली में अभिव्यक्त करती है। मुहावरे तथा लोकोक्तियां भाषा के वे स्वरूप हैं जो स्थानीय हावो-हवा से बनती है। भारतीय समाज में गाय को लेकर अत्यधिक आदर भाव है। उसके ऊपर अनेक लोकोक्तियां प्रचलित हैं। इससे गाय के प्रति भारतीय समाज में व्याप्त व्यापक दृष्टिकोण, एवं जीवन में गाय को सर्वाधिक महत्व देते हुए दिखाया गया है।

भारतीय भाषाओं में प्रचलित कई लोकोक्तियां गाय से जुड़ी है। इससे भारतीय समाज के गाय सम्बन्धी जीवन-दर्शन को समझा जा सकता है। हिन्दी भाषा में प्रचलित लोकोक्तियां निम्नलिखित है।

1. गाय कहां घोंचा घोंघियाय कहां- गाय कहीं और खड़ी है घोंचे (उसके दूहने के बर्तन) से आवाज किसी और जगह से आ रही है। कारण और परिणाम में असंगति होने पर ऐसा कहते हैं।

2. गाय का दूध् सो माय का दूध- गाय का दूध माता के दूध के समान होता है, अर्थात् गाय का दूध काफी लाभप्रद होता है।

3. गाय का धड़ जैसा आगे वैसा पीछे- पवित्रता के लिहाज से गाय का अगला तथा पिछला दोनों धड़ समान माना जाता है। कहावत का आशय यह है कि समदर्शी व्यक्ति को सभी श्रद्धा से देखते हैं।

4. गाय का बच्चा मर गया तो खलड़ा देख पेन्हाई- वियोग हो जाने पर बिछुडने वाले के चित्र आदि रूप देख कर भी तसल्ली होती है।

5. गाय की दो लात भली- सज्जन व्यक्तियों की दो चार बातें भी सहन करनी पड़ती हैं।

6. गाय की भैंस क्या लगे- अर्थात् कोई संबंध नहीं है। जब किसी का किसी से कोई संबंध न हो फिर भी वह उससे संबंध जोड़ना चाहे तो यह लोकोक्ति कहते हैं।

7. गाय के कीड़े निबटें, कौवा का पेट पले- कौआ आदि पक्षी, पशुओं के शरीर के कीड़े मकोड़े खाते रहते हैं। इससे पशुओं की कुछ हानि नहीं होती किंतु पक्षियों को भोजन मिल जाता है। यदि कोई छोटा आदमी किसी बड़े आदमी के सहारे जीवनयापन करे तो उसके प्रति ऐसा कहते हैं।

8. गाय के अपने सींग भारी नहीं होते- अपने परिवार के लोग किसी को बोझ नहीं मालूम पड़ते।

9. गाय गई साथ रस्सी भी ले गई- गाय तो हाथ से गई ही साथ में रस्सी उसके गले में बंधी थी वह भी ले गई। (क) जब कोई अपनी हानि के साथ-साथ दूसरों की भी हानि करता है, तब ऐसा कहते हैं। (ख) जब एक हानि के साथ ही दूसरी हानि भी हो जाए तो भी ऐसा कहा जाता है।

10. गाय चरावें रावत, दूध पिए बिलैया- गाय तो रावत चराते हैं और दूध् बिल्ली पीती है, अर्थात जब श्रम कोई और करे तथा उसका लाभ कोई और उठावे तब ऐसा कहते हैं।

11. गाय तरावे भैंस डुबावे-

(क) गाय की पूंछ पकड़ कर नदी या नाला पार करना पड़े वह पार ले जाती है किंतु भैंस पानी में प्रसन्न रहती है इस कारण वह बीच में ही रह जाती है और पार करने वाला डूब जाता है

(ख) भले लोगो की संगति मनुष्य का कल्याण हो जाता है और बुरे लोगों की संगति से हानि सहन करनी पडती है।

12. गाय न बाछी नींद आवे आछी- जिनके पास गाय, बछड़े या बछिया आदि नहीं होती उन्हें खूब नींद आती है, अर्थात निर्धन व्यक्ति निश्चित होकर सोता है।

13. गाय न्याणे की, बहू ठिकाने की- गाय वह अच्छी होती है जिसे न्याणो पर दूध् देने की आदत हो और बहू वह अच्छी होती है जो अच्छे खानदान की हो। (न्याणा-एक रस्सी जो दूध निकालते समय गाय के पिछले पैरों में बांधी जाती है)।

14. बांगर क मरद बांगर क बरद- बांगर (ऐसी भूमि जो नदी के कछार से बहुत दूर हो) के बैलो और किसानों को साल में एक दिन भी आराम नहीं मिलता। उन्हें सदा ही काम करना पड़ता है।

15. बैल तरकपस टूटी नाव, ये काहू दिन दे हैं दांव- टूटी हुई नाव तथा चौंकने वाले बैल का कभी विश्वास नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये किसी भी समय धोखा दे सकते हैं।

16. बैन मुसहरा जो कोई ले राज भंग पल में कर दे, त्रिया बाल सब कुछ-कुछ गया, भीख मांगी के घर-घर खाये- जो लटकती डील वाले बैल को मोल लेता है उसका राज क्षण-भर में नष्ट हो जाता है। स्त्री, बाल-बच्चे छूट जाते हैं तथा घर भीख मांग कर खाने लगता है, अर्थात उपरोक्त ढंग के बैल अशुभकारी होते हैं।

17. बैल लीजे कजरा, दाम दीजै अगरा- काली आंखों वाले बैल को पेशगी दाम देकर खरीद लेना चाहिए। अर्थात इस तरह के बैल बहुत अच्छे होते हैं।

उपरोक्त लोकोक्तियों के द्वारा यह स्पष्ट हो जाता है कि भारतीय समाज के संस्कारों एवं उनके अनुभवों को भाषा के द्वारा गाय के माध्यम ये जनमानस को बांटने की कोशिश कि गयी है। गाय के लिए सम्मान एवं उसकी सुरक्षा भारतीय भाषाओं के भाषाई तत्वों द्वारा पूरी तरह स्पष्ट होती है।

-रक्षाराम पाण्डेय

कैंसर को पनपने से रोकता है गाय का घी

गाय के घी को पवित्र मानने की प्राचीन भारतीय परंपरा को एक नई वैज्ञानिक खोज से समर्थन मिला है। वैज्ञानिकों ने साबित किया है कि गाय के घी में कैंसर से लड़ने की अचूक क्षमता होती है। उनके मुताबिक इसके सेवन से स्तन तथा आंत के खतरनाक कैंसर से बचा जा सकता है तथा इस घातक बीमारी के फैलने की गति को भी कम किया जा सकता है।

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल के एनीमल बायोकैमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. वी.के. कंसल ने अपने दो सहयोगियों के साथ गाय के घी पर छह साल तक शोध किया। शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि गाय का घी न सिर्फ कैंसर को पैदा होने से रोकता है बल्कि इस बीमारी के फैलने की गति को भी आश्चर्यजनक ढंग से कम कर देता है।

शोधकर्ताओं ने चूहों के दो समूहों को कैंसर पैदा करने वाली डीएमएच नामक ड्रग दी। इनमें से एक समूह को सोयाबीन तेल तथा दूसरे को गाय के घी की नियमित खुराक दी गई। दोनों समूहों में कैंसर पैदा होने और उसके फैलने की गति अलग-अलग पाई गई। सोयाबीन तेल खाने वाले समूह में जहां साल भर बाद कैंसर फैलने की गति 65.4 प्रतिशत निकली, वहीं गाय का घी पर पलने वाले चूहों में कैंसर के बढ़ने की रफ्तार आधे से भी कम 26.6 प्रतिशत पाई गई।

घी खाने वाले समूह के चूहों में ट्यूमर भी पहले समूह के चूहों के मुकाबले काफी छोटे पाए गए। और वे अपेक्षाकृत ज्यादा स्वस्थ भी थे। घी के रोगनाशी गुणों पर अपने तरह का पहला शोध प्रतिष्ठित ‘इंडियन जनरल ऑफ मेडिकल रिसर्च’ में प्रकाशित होने के लिए स्वीकृत कर लिया गया है।

प्रेमचंद की गाय

उन दिनों प्रसिद्ध उपन्यास-लेखक मुंशी प्रेमचंद गोरखपुर में अध्यापक थे। उन्होंने अपने यहाँ गाय पाल रखी थी। एक दिन चरते-चरते उनकी गाय वहाँ के अंग्रेज़ जिलाधीश के आवास के बाहरवाले उद्यान में घुस गई। अभी वह गाय वहाँ जाकर खड़ी ही हुई थी कि वह अंग्रेज़ बंदूक लेकर बाहर आ गया और उसने ग़ुस्से से आग बबूला होकर बंदूक में गोली भर ली।
उसी समय अपनी गाय को खोजते हुए प्रेमचंद वहाँ पहुँच गए। अंग्रेज़ ने कहा कि 'यह गाय अब तुम यहाँ से ले नहीं जा सकते। तुम्हारी इतनी हिम्मत कि तुमने अपने जानवर को मेरे उद्यान में घुसा दिया। मैं इसे अभी गोली मार देता हूँ, तभी तुम काले लोगों को यह बात समझ में आएगी कि हम यहाँ हुकूमत कर रहे हैं।' और उसने भरी बंदूक गाय की ओर तान दी।

प्रेमचंद ने नरमी से उसे समझाने की कोशिश की, 'महोदय! इस बार गाय पर मेहरबानी करें। दूसरे दिन से इधर नहीं आएगी। मुझे ले जाने दें साहब। यह ग़लती से यहाँ आई।' फिर भी अंग्रेज़ झल्लाकर यही कहता रहा, 'तुम काला आदमी ईडियट हो - हम गाय को गोली मारेगा।' और उसने बंदूक से गाय को निशान बनाना चाहा।

प्रेमचंद झट से गाय और अंग्रेज़ जिलाधीश के बीच में आ खड़े हुए और ग़ुस्से से बोले, 'तो फिर चला गोली। देखूँ तुझमें कितनी हिम्मत है। ले। पहले मुझे गोली मार।' फिर तो अंग्रेज़ की हेकड़ी हिरन हो गई। वह बंदूक की नली नीची कर कहता हुआ अपने बंगले में घुस गया। 

पर्यावरण और गाय

  • कृषि, खाद्य, औषधि और उद्योगों का हिस्सा के कारण पर्यावरण की बेहतरी में गाय का बड़ा योगदान है ।
  • प्राचीन ग्रंथ बताते हैं कि गाय की पीठ पर के सूर्यकेतु स्नायु हानिकारक विकीरण को रोख कर वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं । गाय की उपस्थिति मात्र पर्यावरण के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है ।
  • भारत में करीब ३० करोड़ मवेशी हैं । बायो-गैस के उत्पादन में उनके गोबर का प्रयोग कर हम ६ करोड़ टन ईंधन योग्य लकड़ी प्रतिवर्ष बचा सकते हैं । इससे वनक्षय उस हद तक रुकेगा ।
  • गोबर का पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण भाग है ।
  • गोबर के जलन से वातावरण का तापमान संतुलित होता है और वायु के कीटाणुओं का नाश |
  • गोबर में विष, विकिरण और उष्मा के प्रतिरोध की क्षमता होती है । जब हम दीवारों पर गोबर पोतते हैं और फर्श को गोबर से साफ करते हैं तो रहनेवालों की रक्षा होती है । १९८४ में भोपाल में गैस लीक से २०,००० से अधिक लोग मरे । गोबर पुती दीवारों वाले घरों में रहने वालों पर असर नहीं हुआ । रूस और भारत के आणविक शक्ति केंद्रों में विकीरण के बचाव हेतु आज भी गोबर प्रयुक्त होता है ।
  • गोबर से अफ्रीकी मरूभूमि को उपजाऊ बनाया गया ।
  • गोबर के प्रयोग द्वारा हम पानी में तेजाब की मात्रा घटा सकते हैं ।
  • जब हम संस्कार कर्मों में घी का प्रयोग करते है तो ओजोन की परत मजबूत होती है और पृथ्वी हानिकारक सौर विकिरण से बचती है ।
  • बढ़ते हुए कल्लगाहों और भूकंपों के बीच का संबंध प्रमाणित होता जा रहा है ।

Friday, May 14, 2010

हमारा देश फिर से सोने की चिड़िया बनकर चहचहा सके .....


"मैं गाय की पूजा करता हूँ | यदि समस्त संसार इसकी पूजा का विरोध करे तो भी मैं गाय को पुजूंगा-गाय जन्म देने वाली माँ से भी बड़ी है | हमारा मानना है की वह लाखों व्यक्तियों की माँ है "
- महात्मा गाँधी 

गौ मे ३३ करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है , अतः गौ हमारे लिए पूजनीय है परन्तु क्या इन धार्मिक मान्यता  के आधार पर भी आज ही़नदुस्तान  में गौ को उसका समुचित स्थान मिल पाया है ? नहीं | 
अतः समय है आज के  (तथाकथित ) वैज्ञानिक एवं व्यापारिक युग में गौ  की उपयोगिता के उस पहलु पर भी विचार किया जाये तब शायद उसके ये मानस-पुत्र स्वर्थावास ही सही परन्तु उसकी हत्या करने के पाप से बच तो जायेंगे |
संपूर्ण जीवधारियो में गौ का एक अलग और महत्वपूर्ण स्थान है | यह स्थान ज्ञान और विज्ञान सम्मत है , ज्ञान और विज्ञान के पश्चात आध्यात्म तो उपस्थित हो ही जाता है | इस प्रकार ज्ञान , विज्ञान और आध्यात्म - इन तीन की बराबर रेखाओ के सम्मिलन से जो त्रिभुज बनता है ,उसे गाय कहते है | विद्वानों ने गाय को साक्षात् पृथ्वी-स्वरूपा बतलाया है| इस जगत के भार को जो समेटे हुए है और जगत के संपूर्ण गुणों की जो खान है उसका नाम गाय है |
हमारे पूर्वजो ने इस तथ्य को जान  लिया था और गौ सेवा को अपना धर्म बना लिया था जिसके फलस्वरुप हमारा देश "सोने की चिड़िया "बना हुआ था .....और कहा था
"सर्वे देवाः स्थिता: देहे , सर्वदेवमयी हि गौ: |"
परन्तु हम इसे भूल गए | यह भारत के अध:पतन की पराकास्ठा है की स्वतंत्रता मिलने के पश्चात भी यह नित्य-वन्दनीय गौ मांस का व्यापार फल=फूल रहा है | गौमांस का आतंरिक उपभोग बढ़ रहा है , बीफ खाना आज आधुनिकता की पहचान बन गया है | कत्लखानो का आधुनिकरण किया जा रहा है , रोज नये कत्लखाने खुल रहे है | ऐसा प्रतीत होता है स्वयं कलियुग ने गो वंश के विनाश का बीड़ा उठा लिया हो | अंग्रेजो ने "गोचरों " को हड़पने के लिए जो घिनौना खेल खेला था हम आज भी उसी मे फंसे हुए है |
आधुनिक अर्थशास्त्र ने भी हिन्दुस्थान के गौवंश के विनाश मे परोक्ष रूपा से सहयोग दिया | डॉ. राव , मुखर्जी , नानालती और अन्जारिया के विचारो को फैलाया गया जिन्होंने कहा था-" भारत पर गौवंश एक बोझ है , 70 % भारतीय गाय दूध नही देती , कृषि के लिए बैल अनुपयुक्त है " जो की सरासर एक सफ़ेद झूठ है" जबकि भारतीय अर्थशास्त्रियों मसलन डॉ. राईट के अनुसार 1940 के दशक के रूपये के अनुसार सिर्फ गाय और बैलो से प्राप्त दूध, दूध से बने पदार्थ, हड्डियाँ एवं चमड़ा , बैल-श्रम तथा खाद के माध्यम से एक हजार दस (1010 ) करोड़ के मूल्य की प्राप्ति होती है |एक सोची समझी साजिश ही प्रतीत होती है जो भारतीय गौवंश का विनाश के लिए तैयार की गयी है....मसलन यह के कृषकों को यह कहना की यह की गाये सर्फ 600 पौंड दूध ही देती है अतः विदेशी एवं संकर गाय जो 5000पौंड दूध देती है के बिना उनका जीवन नही चल पायेगा जबकि सेना एवं अन्य जगहों पर से आये औसत कुछ और ही बयां करता है.....भारतीय गायों के प्रजातियों के अनुसार यह 6000 -10000 पौंड तक का पाया गया |
अतः एक बात तो स्पष्ट है.."आधुनिक एवं अंग्रेज विद्वानों ने बड़े ही सुनियोजित तरीके से भारतीय गौवंश को कत्लखाने की तरफ धकेलने का प्रयास किया " आज स्थिति यह है की अत्यंत उपयोगी एवं युवा गौवंश को कत्लखानो मे भेजा जा रहा है | आचार्य विनोबा भावे ने तो इस गौवंश के प्राण रक्षा के लिए अपने ही प्राण उत्सर्ग कर दिए |परन्तु विडम्बना है की उनके बलिदान की किसी ने भी सुध नही ली| 

गौ वंश की वैज्ञानिक , व्यापारिक एवं पर्यावरण के दृष्टिकोण से उपयोगिता 

गाय के दूध की उपयोगिता से भला कौन परिचित नही है , इसकी उपोगिता को देखते हुए इसे सर्वोत्तम आहार कहा गया और इसकी तुलना अमृत से की गयी | गाय के दूध मे इसे अनेक विशेषता है जो किसी और दूध मे नही ...यह स्वर्ण से प्रचुर होता है...जिसके कारण इसके दूध का रंग पीला होता है , केवल गाय के दूध मे ही विटामिन "ए" होता है और अपनी अन्य खूबियों की वजह से यह शरीर मे उत्पन्न विष को समाप्त कर सकता है , एवं कर्क रोग (कैंसर ) की कोशिकाओ को भी समाप्त करता है 
गाय के घी से हवन मे आहुति देने से वातावरण के कीटाणु समाप्त हो जाते है 
गाय के गोबर को जलाने से एक स्थान विशेष का तापमान कभी एक सीमा से उपर नही जा पता, भोजन के पोषक तत्त्व समाप्त नही हो पाते और धुंए से हवा के विषाणु समाप्त हो जाते है |गाय के गोबर से बने खाद मे nitrogen 0 .5-1 .5 % , phosphorous 0 .5 -0 .9 % और potassium 1 .2 -1 .4 % होता है जो रासायनिक खाद के बराबर है ....और जरा भी जहरीला प्रभाव नही डालता फसलों पर | यह प्रभावशाली प्रदूषण नियंत्रक है , गाय के गोबर से सौर-विकिरण का प्रभाव भी समाप्त किया जा सकता है |"गोबर पिरामिड " से बड़ी मात्रा मे सौर उर्जा का अवशोषण संभव है | 
तालाबों मे गाय का गोबर डालने से पानी का अम्लीय प्रभाव समाप्त हो जाता है , गोबर के छिडकाव से कूड़े की बदबू समाप्त हो जाती है | लाखों वर्षों तक गोबर के खाद के प्रयोग से भारती की उर्वरा समाप्त नही हुई किन्तु अभी 60 -७० वर्षो मे रासायनिक खादों के प्रयोग से लाखों hectare भूमि बंजर हो गयी 
आज भी हिरोशिमा और नागाशाकी के निवासी परमाणु विकिरणों से सुरक्षा के लिए गोरस से भिगो कर रात्रि मे कम्बल पहनते है 
गोमूत्र में नीम की पत्तियों का रस डाल कर एक बेहद असरदार और हानिरहित जैव-कीटनाशक का निर्माण होता है जो पौधों की वृद्धि , कीटनाशक , फफूंद नियंत्रक एवं रोग नियंत्रक का कार्य करता है | यह पर्यावरण की पूरी श्रृंखला शुद्ध करता है 
गोमूत्र का अर्क फ्लू , गठिया , रासायनिक कुप्रभाव , लेप्रोसी , hapatitis , स्तन कैंसर , गैस , ulcer , ह्रदय रोग , अस्थमा के रोकथाम मे सर्वथा उपयोगी है यह बालो के लिए conditioner का कार्य भी करता है 
प्रति वर्ष पशुधन से 70 लाख टन पेट्रोलियम की बचत होती है | 60 अरब रुपये का दूध प्राप्त होता है , 30 अरब रुपये की जैविक खाद प्राप्त होती है , 20 करोड़ रुपये की रसोई गैस प्राप्त होती है .....यह आंकड़े खुद बा खुद यह बयां करते है की गो माता राष्ट्रीय आय मे वृद्धि का ईश्वर प्रद्दत श्रोत है
आठो ऐश्वर्य लेकर देवी लक्ष्मी गाय के शरीर मे निवास करती है |- इस कथन का गूढ़ार्थ राष्ट्र लक्ष्मी की और संकेत करता है जो हम उपर देख चुके है तो क्या अब ये हमारा दायित्व नही बनता है की हम पुनः गौ माता को उनका स्थान प्रदान करे ताकि हमारा देश फिर से सोने की चिड़िया बनकर चहचहा सके .............

"कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का दारोमदार गोवंश पर निर्भर है | जो लोग यंत्रीकृत फार्मों के और तथाकथित वैज्ञानिक तकनीकियो के सपने देखते है , वे अवास्तविक संसार मे रहते है "
-लोकनायक जयप्रकाश नारायण 

राष्ट्र का प्राण है गाय


सीकर। पौष माह की गोधूली बेला और गो भक्तों का लगता रैला। कहीं कलश यात्रा तो कहीं वाहन रैली। जगह-जगह स्वागत द्वारों और केसरिया ध्वजों के रंग में रंगा शहर का चप्पा-चप्पा। पुष्पों की पंखुडियों से महकती राहें और गो माता की जयकार से गूंजता आसमान। कुछ ऎसे ही नजारे शुक्रवार को दिखाई दिए शेखावाटी अंचल के सीकर, फतेहपुर और रतगनढ़ कस्बे में।अंचलवासियों ने विश्व मंगल गो ग्राम की मुख्य यात्रा के स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। लोगों का उत्साह और जोश इस तरह उमड़ा कि सीकर का रामलीला मैदान और फतेहपुर की बुधगिरी मढ़ी का वातावरण गोकुलमय हो गया। गाय की वंदना और अर्चना के लिए अंचलवासी उमड़ पड़े और पुष्प वर्षा कर अपनी भावनाओं का इजहार किया। इसके बाद हर दिल से एक पुकार उठी ... गाय बचेगी तो देश बचेगा। चलें गाय की ओर... चलें गांव की ओर ... चलें प्रकृति की ओर... सरीखे स्लोगन की सार्थकता शुक्रवार को सजीवता से नजर आई।
राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग
फतेहपुर में बुधगिरी मढ़ी और सीकर शहर में रामलीला मैदान में आयोजित विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के मुख्य समारोहों को संबोधित करते हुए कर्नाटक की गोकर्ण पीठ के जगद्गुरूशंकराचार्य राघवेश्वर भारती ने अंचलवासियों से गो रक्षा के लिए आगे आने, उसका पालन और संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी तीन माताएं हैं। जन्म देने वाली माता, धरती माता व गो माता। जन्म देने वाली माता हमारा लालन पालन करती है। उसका पालन धरती माता करती है और धरती माता का लालन पालन व उसकी उवर्रक क्षमता गो माता बढ़ाती है। इस त्रिकोण की रक्षा व देश को टूटने से बचाने के लिए गो माता की रक्षा करनी होगी। राघेश्वर भारती ने कहा कि शंकराचार्य पद पर भिक्षु हैं। भिक्षु बनकर आन्दोलन के लिए आपसे आपको मांगने आए हैं। उन्होंने कहा कि जीवन हो गाय के लिए व मृत्यु हो गाय के लिए। यहीं भिक्षा आपसे मांगने आए हैं।यह ऎच्छिक नहीं हमारा कर्तव्य है। अपने माता-पिता व गुरूके प्रति कर्तव्य है उसी तरह गो माता के प्रति हमारा कर्तव्य है। विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के राष्ट्रीय सचिव शंकरलाल ने कहा कि देश को गाय के माध्यम से प्रदूषण व रोग मुक्त तथा स्वावलम्बी बनाना होगा। आज गाय की दुर्दशा के कारण जल, जमीन और जीवन नष्ट हो रहा है। अब लोगों को गाय के गोबर घी, दूध, दही व गोमूत्र की आर्थिक महत्ता समझ में आने लगी है। दूध, घी व दही से रोगों को दूर किया जाने लगा है। देश में बढ़ते अपराध का मुख्य कारण भी गो माता की उपेक्षा है। सन 1947 में देश में करीब 43 करोड़ गोधन था, जो आज महज 10 करोड़ रह गया है। देश में प्रतिदिन करीब एक लाख व एक वर्ष में तीन करोड़ गायों को काटा जा रहा है। इसलिए देश को बचाने के लिए गायों को बचाना होगा। सीकर में समारोह से पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। उसके बाद यात्रा के आगमन पर उसे वाहन रैली के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए यात्रा को रामलीला मैदान लाया गया। यहां शंकराचार्य ने गो माता की पूजा कर समारोह का शुभारंभ किया। सीकर शहर में आयोजित समारोह के अंत में रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज ने उपस्थित सभी लोगों को गो रक्षा का संकल्प दिलाया। सभी समस्याओं का मूल गो हत्या है और सभी तरह की शुद्धि का मूल गो रक्षा है। गाय एक प्राणी नहीं बल्कि यह राष्ट्र का प्राण है। राष्ट्र प्राण को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करना ही चाहिए। आज देश में गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित नहीं कर हम जीवन की जड़ों को काट रहे हैं। गाय हमारे जीवन में उसी तरह महत्वपूर्ण है जिस तरह इमारत के लिए नींव व पेड़ के लिए जड़। -
शिखर पर पहुंचाएं
सीकर। शंकराचार्य राघवेश्वर भारती ने कहा कि शेखावाटी के बारे में सुना था। आज आंखों से देखने का मौका मिला है। सीकर वाले यात्रा को शिखर तक पहुंचाएं। इतिहास पुरूष पैदा करने वाली शेखावाटी की भूमि को नमन करता हूं। गाय बचाने के इस महासंग्राम में भी शेखावाटी का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यात्रा में सीकर का योगदान शिखर जैसा होना चाहिए।
गो पूजा से शुभारम्भ
समारोह का शुभारम्भ कामधेनु ध्वजारोहण से किया गया। इस दौरान शंकराचार्य राघवेश्वर भारती को समिति की महिला प्रभारी कृष्णा शेखावत ने गाय की पूजा करवाई। उन्होंने गाय की पूजा कर महाआरती की। बाद में मंच पर समिति के पदाधिकारियों की ओर से उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।वैदिक आश्रम में मंत्रणागोकर्ण पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य राघवेश्वर भारती शुक्रवार रात को वैदिक आश्रम पिपराली पहुंचे। वहां पर उन्होंने स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के साथ करीब आधा घंटे तक मंत्रणा की। इससे पहले स्वामी सुमेधानंद सरस्वती और आश्रम के कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य का भावभीना स्वागत किया। इस दौरान गाय के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही वेद, संस्कृत, संस्कृति और राष्ट्रधर्म पर भी बातचीत हुई। इसके बाद शंकराचार्य नीमकाथाना के लिए प्रस्थान कर गए।
नहीं आदेश दिया
उन्होंने कहा कि हम पांच साल के अधिकारी नहीं हैं। हमें वोट नहीं चाहिए। हम कोई उद्योगपति व व्यापारी भी नहीं है। हम गो माता की प्राण रक्षा के लिए आए हैं। शेखावाटी के लोगों को आदेश देते है कि वे माता को कटने नहीं देंगे। गाय हत्या, गो तस्करी नहीं हो इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। भगवान शिव की आराधनासमारोह के बाद शंकराचार्य राघवेश्वर भारती ने समुत्कर्ष भवन में संध्या आरती की। करीब एक घंटे के दौरान उन्होंने भगवान शिव की भव्य आरती की। आरती के दौरान शहर में प्रमुख लोग उपस्थित थे। संतो के अनुसार शंकराचार्य की वर्षों की परम्परा के अनुसार शाम की आरती करीब एक घंटे तक की जाती है।
अभी तक नहीं हुए संगठित प्रयास -शंकराचार्य
जगदगुरू शंकराचार्य राघवेश्वर भारती का मानना है कि गो रक्षार्थ देशभर में अभी तक संगठित प्रयास नहीं हुए हैं। हालांकि गो माता को बचाने के लिए अनेक आंदोलन और अभियान चलाए गए, लेकिन संतों ने सेना की तरह व्यूय रचना कर एक स्वर में अभियान को गति नहीं दी। विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के जरिए देश भर के संतों को जोड़ा जा रहा है। इस तरह यह अभियान पूरी तरह संगठित और एक है।
राजस्थान पत्रिका से विशेष वार्ता
विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के मुख्य यात्रा समारोह के बाद शुक्रवार रात को समुत्कर्ष भवन में शंकराचार्य ने राजस्थान पत्रिका से विशेष वार्ता में यह बात कही। प्रस्तुत से बातचीत के मुख्य अंश-पत्रिका- गाय के प्रति आदर तो है लेकिन वह घर-घर से दूर है।
शंकराचार्य- भौतिक और आर्थिक युग में लोगों की सोच बदल गई है। इस कारण गाय के प्रति लोगों में समर्पण तो है, लेकिन वह घर-घर में नहीं रखी जा रही है। हालांकि गाय से धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ मिलता है। साथ ही गाय आर्थिक संबल प्रदान करती है। इस पक्ष को मजबूत करने के लिए हम गो मूत्र और गोबर आधारित वृहद् उद्योग स्थापित कर रहे हैं।
पत्रिका- आपकी प्रमुख मांग क्या है?
शंकराचार्य- गाय के साथ अत्याचार हो रहा है। गाय भारतीय संस्कृति, धर्म और सत्यता की प्रमुख आधार स्तम्भ है। गाय रहेगी तो संस्कृति बचेगी और देश सुरक्षित रहेगा। इसलिए गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग की जा रही है।
पत्रिका- गो रक्षा के लिए क्या सरकार के प्रयास पर्याप्त हैं।
शंकराचार्य- सरकार, नेता और राजनीति से यह आंदोलन परे है। यह आंदोलन जनता की तरफ है ना कि सरकार की तरफ। हमारा अभियान गाय के प्रति आमजन को जागरूक कर उन्हें गाय के प्रति एकजुट करने का है। यदि हम देशवासियों को इस अभियान से जोड़ने में सफल हो जाते हैं तो नेता स्वयं मजबूर हो जाएंगे।
पत्रिका- देश भर में 33 हजार से अधिक गो कत्लखाने हैं। इन कत्लखानों को बंद करने के लिए संत आमरण अनशन क्यों नहीं करते।
शंकराचार्य- इसके लिए हम आंदोलन करेंगे। हम बलिदान के लिए तैयार हैं, लेकिन बलिदान निरर्थक और व्यर्थ नहीं हो इसके लिए संगठित होकर आंदोलन करेंगे।
स्त्रोत : http://www.patrika.com/news.aspx?id=297552सीकर। पौष माह की गोधूली बेला और गो भक्तों का लगता रैला। कहीं कलश यात्रा तो कहीं वाहन रैली। जगह-जगह स्वागत द्वारों और केसरिया ध्वजों के रंग में रंगा शहर का चप्पा-चप्पा। पुष्पों की पंखुडियों से महकती राहें और गो माता की जयकार से गूंजता आसमान। कुछ ऎसे ही नजारे शुक्रवार को दिखाई दिए शेखावाटी अंचल के सीकर, फतेहपुर और रतगनढ़ कस्बे में।अंचलवासियों ने विश्व मंगल गो ग्राम की मुख्य यात्रा के स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। लोगों का उत्साह और जोश इस तरह उमड़ा कि सीकर का रामलीला मैदान और फतेहपुर की बुधगिरी मढ़ी का वातावरण गोकुलमय हो गया। गाय की वंदना और अर्चना के लिए अंचलवासी उमड़ पड़े और पुष्प वर्षा कर अपनी भावनाओं का इजहार किया। इसके बाद हर दिल से एक पुकार उठी ... गाय बचेगी तो देश बचेगा। चलें गाय की ओर... चलें गांव की ओर ... चलें प्रकृति की ओर... सरीखे स्लोगन की सार्थकता शुक्रवार को सजीवता से नजर आई।
राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग
फतेहपुर में बुधगिरी मढ़ी और सीकर शहर में रामलीला मैदान में आयोजित विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के मुख्य समारोहों को संबोधित करते हुए कर्नाटक की गोकर्ण पीठ के जगद्गुरूशंकराचार्य राघवेश्वर भारती ने अंचलवासियों से गो रक्षा के लिए आगे आने, उसका पालन और संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी तीन माताएं हैं। जन्म देने वाली माता, धरती माता व गो माता। जन्म देने वाली माता हमारा लालन पालन करती है। उसका पालन धरती माता करती है और धरती माता का लालन पालन व उसकी उवर्रक क्षमता गो माता बढ़ाती है। इस त्रिकोण की रक्षा व देश को टूटने से बचाने के लिए गो माता की रक्षा करनी होगी। राघेश्वर भारती ने कहा कि शंकराचार्य पद पर भिक्षु हैं। भिक्षु बनकर आन्दोलन के लिए आपसे आपको मांगने आए हैं। उन्होंने कहा कि जीवन हो गाय के लिए व मृत्यु हो गाय के लिए। यहीं भिक्षा आपसे मांगने आए हैं।यह ऎच्छिक नहीं हमारा कर्तव्य है। अपने माता-पिता व गुरूके प्रति कर्तव्य है उसी तरह गो माता के प्रति हमारा कर्तव्य है। विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के राष्ट्रीय सचिव शंकरलाल ने कहा कि देश को गाय के माध्यम से प्रदूषण व रोग मुक्त तथा स्वावलम्बी बनाना होगा। आज गाय की दुर्दशा के कारण जल, जमीन और जीवन नष्ट हो रहा है। अब लोगों को गाय के गोबर घी, दूध, दही व गोमूत्र की आर्थिक महत्ता समझ में आने लगी है। दूध, घी व दही से रोगों को दूर किया जाने लगा है। देश में बढ़ते अपराध का मुख्य कारण भी गो माता की उपेक्षा है। सन 1947 में देश में करीब 43 करोड़ गोधन था, जो आज महज 10 करोड़ रह गया है। देश में प्रतिदिन करीब एक लाख व एक वर्ष में तीन करोड़ गायों को काटा जा रहा है। इसलिए देश को बचाने के लिए गायों को बचाना होगा। सीकर में समारोह से पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। उसके बाद यात्रा के आगमन पर उसे वाहन रैली के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए यात्रा को रामलीला मैदान लाया गया। यहां शंकराचार्य ने गो माता की पूजा कर समारोह का शुभारंभ किया। सीकर शहर में आयोजित समारोह के अंत में रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज ने उपस्थित सभी लोगों को गो रक्षा का संकल्प दिलाया। सभी समस्याओं का मूल गो हत्या है और सभी तरह की शुद्धि का मूल गो रक्षा है। गाय एक प्राणी नहीं बल्कि यह राष्ट्र का प्राण है। राष्ट्र प्राण को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करना ही चाहिए। आज देश में गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित नहीं कर हम जीवन की जड़ों को काट रहे हैं। गाय हमारे जीवन में उसी तरह महत्वपूर्ण है जिस तरह इमारत के लिए नींव व पेड़ के लिए जड़। -
शिखर पर पहुंचाएं
सीकर। शंकराचार्य राघवेश्वर भारती ने कहा कि शेखावाटी के बारे में सुना था। आज आंखों से देखने का मौका मिला है। सीकर वाले यात्रा को शिखर तक पहुंचाएं। इतिहास पुरूष पैदा करने वाली शेखावाटी की भूमि को नमन करता हूं। गाय बचाने के इस महासंग्राम में भी शेखावाटी का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यात्रा में सीकर का योगदान शिखर जैसा होना चाहिए।
गो पूजा से शुभारम्भ
समारोह का शुभारम्भ कामधेनु ध्वजारोहण से किया गया। इस दौरान शंकराचार्य राघवेश्वर भारती को समिति की महिला प्रभारी कृष्णा शेखावत ने गाय की पूजा करवाई। उन्होंने गाय की पूजा कर महाआरती की। बाद में मंच पर समिति के पदाधिकारियों की ओर से उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।वैदिक आश्रम में मंत्रणागोकर्ण पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य राघवेश्वर भारती शुक्रवार रात को वैदिक आश्रम पिपराली पहुंचे। वहां पर उन्होंने स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के साथ करीब आधा घंटे तक मंत्रणा की। इससे पहले स्वामी सुमेधानंद सरस्वती और आश्रम के कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य का भावभीना स्वागत किया। इस दौरान गाय के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही वेद, संस्कृत, संस्कृति और राष्ट्रधर्म पर भी बातचीत हुई। इसके बाद शंकराचार्य नीमकाथाना के लिए प्रस्थान कर गए।
नहीं आदेश दिया
उन्होंने कहा कि हम पांच साल के अधिकारी नहीं हैं। हमें वोट नहीं चाहिए। हम कोई उद्योगपति व व्यापारी भी नहीं है। हम गो माता की प्राण रक्षा के लिए आए हैं। शेखावाटी के लोगों को आदेश देते है कि वे माता को कटने नहीं देंगे। गाय हत्या, गो तस्करी नहीं हो इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। भगवान शिव की आराधनासमारोह के बाद शंकराचार्य राघवेश्वर भारती ने समुत्कर्ष भवन में संध्या आरती की। करीब एक घंटे के दौरान उन्होंने भगवान शिव की भव्य आरती की। आरती के दौरान शहर में प्रमुख लोग उपस्थित थे। संतो के अनुसार शंकराचार्य की वर्षों की परम्परा के अनुसार शाम की आरती करीब एक घंटे तक की जाती है।
अभी तक नहीं हुए संगठित प्रयास -शंकराचार्य
जगदगुरू शंकराचार्य राघवेश्वर भारती का मानना है कि गो रक्षार्थ देशभर में अभी तक संगठित प्रयास नहीं हुए हैं। हालांकि गो माता को बचाने के लिए अनेक आंदोलन और अभियान चलाए गए, लेकिन संतों ने सेना की तरह व्यूय रचना कर एक स्वर में अभियान को गति नहीं दी। विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के जरिए देश भर के संतों को जोड़ा जा रहा है। इस तरह यह अभियान पूरी तरह संगठित और एक है।
राजस्थान पत्रिका से विशेष वार्ता
विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के मुख्य यात्रा समारोह के बाद शुक्रवार रात को समुत्कर्ष भवन में शंकराचार्य ने राजस्थान पत्रिका से विशेष वार्ता में यह बात कही। प्रस्तुत से बातचीत के मुख्य अंश-पत्रिका- गाय के प्रति आदर तो है लेकिन वह घर-घर से दूर है।
शंकराचार्य- भौतिक और आर्थिक युग में लोगों की सोच बदल गई है। इस कारण गाय के प्रति लोगों में समर्पण तो है, लेकिन वह घर-घर में नहीं रखी जा रही है। हालांकि गाय से धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ मिलता है। साथ ही गाय आर्थिक संबल प्रदान करती है। इस पक्ष को मजबूत करने के लिए हम गो मूत्र और गोबर आधारित वृहद् उद्योग स्थापित कर रहे हैं।
पत्रिका- आपकी प्रमुख मांग क्या है?
शंकराचार्य- गाय के साथ अत्याचार हो रहा है। गाय भारतीय संस्कृति, धर्म और सत्यता की प्रमुख आधार स्तम्भ है। गाय रहेगी तो संस्कृति बचेगी और देश सुरक्षित रहेगा। इसलिए गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग की जा रही है।
पत्रिका- गो रक्षा के लिए क्या सरकार के प्रयास पर्याप्त हैं।
शंकराचार्य- सरकार, नेता और राजनीति से यह आंदोलन परे है। यह आंदोलन जनता की तरफ है ना कि सरकार की तरफ। हमारा अभियान गाय के प्रति आमजन को जागरूक कर उन्हें गाय के प्रति एकजुट करने का है। यदि हम देशवासियों को इस अभियान से जोड़ने में सफल हो जाते हैं तो नेता स्वयं मजबूर हो जाएंगे।
पत्रिका- देश भर में 33 हजार से अधिक गो कत्लखाने हैं। इन कत्लखानों को बंद करने के लिए संत आमरण अनशन क्यों नहीं करते।
शंकराचार्य- इसके लिए हम आंदोलन करेंगे। हम बलिदान के लिए तैयार हैं, लेकिन बलिदान निरर्थक और व्यर्थ नहीं हो इसके लिए संगठित होकर आंदोलन करेंगे।

जंगली पशुओं की हत्या पर प्रतिबंधप तो गाय पर क्यों नहीं



गौ हत्या प्रतिबंध के लिए गरजे संत

संजय स्वदेश
 
नागपुर। कुरुक्षेत्र (हरियाण)से निकली विश्वमंगल गो ग्राम यात्रा देशभर में 108 दिनों में करीब 25 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर नागपुर पहुंची। नागपुर के रेशिमबाग मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में समापन हुआ। यात्रा 30 सितंबर से स्वामी राघेश्वर भारती के नेतृत्व में निकली थी। रेशिमबाग पर हजारों लोग उपस्थित हुए। गाय के प्रति श्रद्धा दिखाई। प्रदर्शनी परिसर दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। मंच पर आए दिग्गज संतों ने एक सुर में देश में गौ-हत्या पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। उन्होंने उपस्थित लोगों से सकाहारी होने का आह्वान किया। 

भाई चारे से रूकेगी गौ-हत्या : मोहन भागवत
समारोह में समरोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पहले जब गाय की बात होती थी, तो लोग इसे पिछड़ी हुई बात मानते थे। लेकिन विश्वमंगल गो-ग्राम यात्रा से लगता है कि आज गाय पर चर्चा गौरव की बात है। समाज में गौ-हत्या आपसी भाई चारे से रूकेगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सुख और समानता से आती है। यह बंधुता पैदा करने वाला ग्राम है। ग्राम जीवन का नेतृत्व विकेंद्रीकृत रहता है। यह जीवन प्रदूषण से मुक्त रहता है। क्योकि ग्रामीण जीवन प्रकृति का मित्र होता है। इसलिए गांव में मनुष्य मनुष्य को पहचानता है। इसलिए यहां समानता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गौ-हत्या से प्रकृति को हानी है। इसलिए प्रकृति का नुकसान को रोकना जरूरी है। भागवत ने कहा कि सन् 1707 से पहले भारतीय समाज धनधान्य से संपन्न था। भारत से ही दुनियाभर में धान की 5 हजार प्रजातियां गईं। 

जंगली पशुओं की हत्या पर प्रतिबंधप तो गाय पर क्यों नहीं : रामदेव बाबा
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश में विदेशी आक्रमणकारी आए। सोना-चांदी लूट कर ले गए। लेकिन गाय की हत्या नहीं की। पर आज अजाद भारत की सरकार गो हत्या को लेकर चुप है। सरकार ने कई जंगली पशुओं के हत्या पर प्रतिबंध लगा दिया है। फिर गाय की हत्या पर प्रतिबंध क्यों नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि गाय के मांस के व्यापार से पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा है। गाय के मांस को खुले में एक जगह से दूसरे जगह नहीं रखा जा सकता है। इसे रेफिजरेटर में रख कर कई दिनों तक उपयोग किया जाता है। रेफिजरेटर से उत्सर्जित होने वाला गैस पर्यावरण के लिए बेहद नुकसानदायी है। उन्होंने आमजनमानस से अहिंसा परमोधरम: का अह्वान करते हुए शकाहारी होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गो वंश का आर्थिक पक्ष बेहद महत्वपूर्ण है। 

समाज की सारी कहावतें भौंस पर : राघेश्वर भारती
स्वामी राघेश्वर भारती ने कहा कि पशुओं में गाय भी दूध और गोबर देती है, लेकिन उसके दूध और गोबर का उतना महत्व नहीं है जितना कि गाय का है। दिगंबर जैन साधु गाय के कंडे से बने भोजन को ही ग्रहण करते हैं। क्योंकि गाय का गोबर शुद्ध होता है। भैंस के गोबर में दूसरे जीवन जन्म ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में जितनी भी कहावते हैं, वह सब भैंस के उपर है। गाय समाज में श्रद्धा का प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय की विशेष महत्व रहा है। समाज में यह विश्वास रहा है कि जिस घर में गांव रंभाती हैं, उस घर का गौरव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज गाय सड़कों पर कचरा खाकर जी रही है। कचरे के साथ वह प्लास्टिक की थैलियां भी खाती है। लेकिन प्लास्टिक में यह कचरा कौन फेकता है। उन्होंने कहा कि रसोई संभालने वाली माताएं रसोई के कचरे को प्लास्टिक में जमा कर घर से बाहर फेंकती है। उसी कचरे को खाने के लिए गाय प्लास्टि की थैली खा जाती है। गोकर्ण पीठ के शकराचार्य विद्याभारती ने कहा कि में अनेक समस्याएं हैं। लोग समाधान खो चुके हैं। गोपालन से हर विषय में समाधान पाई जा सकती है। खेती के लिए जैविक खाद, गाय और बैलों का उपयोग होना चाहिए।